यमुनानगर में ट्वेंटी-ट्वेंटी खेलेंगे बरवाला के क्रिकेटर
बरवाला| यमुनानगरमें होने वाली किक्रेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के क्रिकेटर भी भाग लेंगे। शनिवार को यहां की तरुण क्रिकेट एकेडमी की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी रवाना हुए हैं। टीम में बरवाला के अलावा आस पास के ग्रामीण इलाकों राजस्थान के खिलाड़ी हैं। टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। यमुनानगर की स्प्रिंग एकेडमी तरूण क्रिकेट एकेडमी में 3 मुकाबले होंगे। टीम के कोच मनोहर शेखावत ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम में बरवाला से निशांत, सोमवीर, राहुल, पुलकित को शामिल किया गया है। इसके अलावा गांव भैणी बादशाहपुर से मुकेश, सरसौद से रोहित, अकबर, सन्नी, बधावड़ से हरीश सोनू को टीम में जगह दी गई है। इनके अलावा 5 खिलाड़ी राजस्थान से भी टीम में शामिल हैं।