पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजकीय हाई स्कूल में विज्ञान की जानकारी दी

राजकीय हाई स्कूल में विज्ञान की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | शहरके राजकीय हाई स्कूल नहर कोठी में सोमवार को ‘प्रथम’ एनजीओ ने विज्ञान मेले लगा स्टूडेंट्स को खेल-खेल में विज्ञान संबंधित टिप्स सिखाए। मेले का उद्घाटन स्कूल के प्राचार्य हंसराज गोयल ने किया। इस दौरान एनजीओ के स्थानीय विज्ञान मित्र गणेश कुमार संजय सरोहा ने स्टूडेंट्स को विद्युत चुंबक न्यूटन के सिद्धांत के बारे में मॉडल के माध्यम से समझाया। प्राचार्य हंसराज गोयल ने कहा कि साइंस एक ऐसा विषय है, जिसमें थ्योरी के साथ-साथ प्रेक्टिकल भी जरूरी है। प्रथम संस्था के प्रयास सराहनीय हैं। जिसके प्रयासों से स्टूडेंट्स आसानी से साइंस के विभिन्न पहलुओं से रूबरू हो रहे हैं। इस दौरान सुमन सलूजा, जगरूप सिंह, शमशेर कुंडू, जयबीर राणा, श्रवण कुमार, वजीर सिंह, माया देवी, शकुंतला देवी भी मौजूद थे।