जग्गा बने फ्रेंडस क्लब के अध्यक्ष
बरवाला | फ्रेंड्सक्लब कार्यकारिणी की बैठक क्लब के कार्यालय में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संदीप जग्गा को प्रधान चुना गया। जग्गा ने अपनी नियुक्ति पर कहा है कि क्लब सदस्यों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे बखूबी निभाएंगे। इस अवसर पर विधायक वेद नारंग, राजेश मनूजा, सोमू रहेजा, पवन तनेजा, हर्ष महता, डॉ. दिनेश आिद उपस्थित थे।