किड्ज फेस्ट में किसी ने सुनाई कविता तो किसी ने गाया गीत
बरवाला | स्वामीरामदेव सीनियर सेकंडरी स्कूल में बसंत पंचमी पर किड्ज फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने कविताओं, गीतों तथा नृत्य आदि के प्रस्तुतिकरण के जरिए खूब तालियां बटोरी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया था। हवन में प्रधानाचार्य जय गोपाल शर्मा, संचालक डा. सुभाष संदूजा, अनिल सोनी ने आहुति डाली। प्रधानाचार्य जय गोपाल शर्मा ने बच्चों को बसंत पंचमी पर्व की महत्ता बताई। इस दौरान सत्या संदूजा, पुष्पा सोनी, मीनाक्षी संदूजा, रामकिशन, नीलम सरदाना, वीरेंद्र सोनी भी मौजूद थे।