हजरस की जिला इकाई का चुनाव 5 अक्टूबर को
हरियाणाअनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ (हजरस ) के बावल खंड के चुनाव के बाद अब जिला इकाई का चुनाव 5 अक्टूबर को होगा। जिला प्रधान राजपाल दहिया ने बताया कि चुनाव सरकुलर रोड स्थित रविदास मंदिर में कराए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले बावल खंड के चुनाव में दिनेश कुमार को प्रधान चुना गया।
वहीं महिला प्रधान लक्ष्मी रानी का बनाया गया। इसके अलावा रामनिवास को सचिव, रामचंद्र को सहसचिव, पन्नालाल को कोषाध्यक्ष, चंद्रपाल को संगठन सचिव, ईश्वर पीटीआई को प्रेस सचिव प्राचार्य तेजपाल रंगा को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया।