पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशु क्रूरता मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

पशु क्रूरता मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बावल | एनएचआठ पर एक पिकअप से 9 पशुओं को मुक्त कराने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अलवर जिला के गांव तसिंग निवासी विनोद, महेन्द्र महाबीर तथा अलवर जिला के गांव भटेडा निवासी लोकेश के रूप में हुई है।राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर गढ़ी बोलनी के निकट से बावल के तहसीलदार जितेंद्र कुमार किसी सरकारी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक पिकअप में क्रूरता से भैंसों कटड़ों को ले जाया जा रहा है। एसडीएम ने पिकअप को रुकवा कर तुरंत ही पुलिस को भी मौके पर बुला लिया।