- Hindi News
- अस्पतालों से दो बाइक चोरी कर ले गए बदमाश
अस्पतालों से दो बाइक चोरी कर ले गए बदमाश
रेवाड़ी | अलग-अलगदो अस्पतालों के सामने से चोर दो बाइक चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायत पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। लाखनौर निवासी जोगेंद्र सिंह ब्रास मार्केट स्थित एक निजी अस्पताल में आया था। अस्पताल के बाहर ही अपनी बाइक को खड़ी करके वह भीतर चला गया। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो उसे अपनी बाइक गायब मिली। जोगेंद्र ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इसी तरह यादव नगर के रहने वाले वीरेंद्र सिंह भी बावल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ही आए थे। अस्पताल के बाहर से चोर बाइक चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायत पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।