- Hindi News
- 40 हजार में राजस्थान बेच दिया था महिला को
40 हजार में राजस्थान बेच दिया था महिला को
बावलक्षेत्र के गांव खिजूरी में महिला से दुष्कर्म और उसके 3 साल के बच्चे के कत्ल करने के मामले में आरोपियों की और भी बड़ी जघन्यता सामने आई है। बदमाशों ने महिला को 40 हजार रुपए में राजस्थान में बेच दिया था। पुलिस ने महिला को बरामद करने के साथ ही इस मामले में उसके साथ दुष्कर्म और बच्चे का कत्ल करने वाले तीन आरोपियों महिला को खरीदने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
फर्शपर पटककर बेरहमी से किया था मासूम का कत्ल
खिजूरीगांव में 11 दिसंबर को बावल थाना पुलिस ने सतीश नामक युवक के घर में टंकी के पीछे से बोरे में बंधे एक बच्चे का शव बरामद किया था। गांव के सरपंच ने शिकायत देकर बताया था कि सतीश ने उक्त बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसके बेटे की हत्या कर डाली थी। आरोपियों के दबोचे जाने के बाद अब यह मामला पूरी तरह से साफ हो गया है। सामने आया है कि करीब 15 दिन पूर्व सतीश के भाई मुकेश को उक्त महिला रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर मिली थी। महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है। मुकेश महिला को अपने साथ घर ले आया था और वह उस महिला के साथ शादी करना चाहता था। सतीश ने दबंगई दिखाते हुए अपने भाई मां दोनों को घर से बाहर निकाल दिया और महिला को अपने पास बंधक बनाकर रखा। सतीश लगातार 10 दिनों तक उस महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। 10 दिसंबर को उसने अपने दोस्त गांव के ही रहने वाले हवासिंह जयपाल उर्फ धुरी को बुला लिया। तीनों ने जमकर शराब पी और उसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान महिला का बच्चा जोर से रो रहा था तो बेरहम बदमाशों ने मासूम को फर्श पर पटककर उसकी हत्या कर डाली।
48 घंटों में सुलझाई पुलिस ने गुत्थी : 11दिसंबर को पुलिस को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद सतीश के घर से बच्चे का शव बरामद किया था। इसके बाद सतीश उसके दोस्तों को दबोचा और उनकी निशानदेही पर राजस्थान में छापेमारी की। वहां से महिला को खरीदने वाले दोनों बदमाशों को पकड़ा। महज 48 घंटों में पुलिस की कामयाबी सामने आई।
^मामले में सभी साक्ष्य मौजूद हैं। बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और चार्जशीट दाखिल की जाएगी। किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी और आरोपियों को सजा दिलवाई जाएगी। -नाजनीजभसीन, एसपी,रेवाड़ी।
दुष्कर्म, हत्या और महिला खरीदने