- Hindi News
- बाइक चोर अलसुबह सक्रिय : मात्र 27 सेकेंड में दे दिया वारदात को अंजाम
बाइक चोर अलसुबह सक्रिय : मात्र 27 सेकेंड में दे दिया वारदात को अंजाम
अबदिन दहाड़े या रात के अंधेरे में नहीं बल्कि अलसुबह बाइक चोरों ने वारदात के लिए चुना है। बीते दो दिनों में ऐसी दो वारदातें सामने आई हैं, जिन्हें साढ़े तीन से चार बजे के बीच में अंजाम दिया गया है। दोनों ही वारदातें अस्पताल के सामने हुई। ऐसी ही एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें बदमाशों ने महज 27 सेकेंड में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
अलसुबह 4 बजकर 35 मिनट पर दिया वारदात को अंजाम : यादवनगर के रहने वाले वीरेंद्र सिंह की प|ी आशा देवी बावल रोड स्थित शांति यादव अस्पताल में भर्ती थी। वीरेंद्र सिंह ने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर ही खड़ी की हुई थी। 11 दिसंबर की अल सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर दो बदमाश शांति यादव अस्पताल के बाहर पहुंचे। एक बदमाश वहां खड़ी मोटरसाइकिलों के पास पहुंचा। बदमाश ने पहले एक बाइक का लॉक तोड़ा, लेकिन उक्त बाइक में व्हील लॉक लगा हुआ था। इसके बाद बदमाश ने वीरेंद्र सिंह की बाइक का लॉक तोड़ लिया और उसे लेकर रफूचक्कर हो गया। बाइक चोरी की इस वारदात को महज 27 सेकेंड में अंजाम दे दिया गया। बदमाशों ने ठीक ऐसी ही वारदात को अंजाम ब्रास मार्केट स्थित एक अन्य अस्पताल के सामने से भी अंजाम दिया। उक्त वारदात को भी सुबह करीब साढ़े तीन बजे अंजाम दिया गया।
अल सुबह आसानी से होती है वारदात
बदमाशोंने सुबह 3 बजे से साढ़े चार बजे तक का समय वारदातों के लिए इसलिए चुना है क्योंकि इस समय लोग सबसे गहरी नींद में होते हैं। इसके अलावा 4 बजे के लगभग तो पुलिस गश्त भी कम हो जाती है। इन दो हालातों में बदमाशों के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देना खासा आसान हो जाता है। इसके अलावा शहर के अधिकांश अस्पतालों के पास पार्किंग की कोई विशेष सुविधा नहीं है इसलिए मरीजों के रिश्तेदारों को अपने वाहन अस्पताल के बाहर ही खड़े करने पड़ते हैं। ये वाहन चोरों के लिए बड़े ही आसान टारगेट होते हैं।
कुछ यूं दिया गया वारदात को अंजाम
4बजकर 35 मिनट 03 सेकेंड पर दो बदमाश अस्पताल के सामने पहुंचते हैं। बदमाशों में से एक बाइक के पास पहुंच जाता है। सिर पर टोपी डाले बदमाश ने 4 बजकर 35 मिनट 07 सेकेंड पर पहली बाइक का लॉक तोड़ा। हालांकि लॉक टूटने के बाद बाइक चोरी नहीं कर पाया, क्योंकि उक्त बाइक में व्हील लॉक भी था। इसके बाद 4 बजकर 35 मिनट 20 सेकेंड पर वीरेंद्र सिंह की बाइक के पास पहुंचा। बदमाश ने वीरेंद्