पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में मिली युवक की लाश, सकते में ग्रामीण

खेत में मिली युवक की लाश, सकते में ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीकलागांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव खेतों में मिलने से ग्रामीण सकते में गए। ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक का गला काटा गया है, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

टीकला गांव के खेतों में सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा हुआ था।

खेतों में गए ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो तुरंत ही पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि मृतक युवक के गले को काटा गया है। उसके गले पर निशान था तथा वह खून से लथपथ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी एएसआई मदनलाल ने बताया कि मृतक युवक की उम्र 35 वर्ष के लगभग है तथा उसने जींस की पैंट सफेद शर्ट पहनी हुई थी। उसके गले को तेजधार हथियार से काटा गया था। उन्होंने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है तथा मृतक की शिनाख्त के भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।