- Hindi News
- सेक्टर दो में कंपनी कर्मचारी का लैपटॉप और मोबाइल चोरी
सेक्टर दो में कंपनी कर्मचारी का लैपटॉप और मोबाइल चोरी
बावलऔद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर दो में रह रहे एक कर्मचारी के लैपटॉप, मोबाइल अन्य सामान को चोर ले गए। चोरी की शिकायत पुलिस को देकर कर्मचारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
जींद निवासी पुलकित पोपली बावल स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पुलकित औद्योगिक सेक्टर दो में ही किराए पर रह रहा है। 27 नवंबर को पुलकित कहीं बाहर गया हुआ था। पीछे से उसके कमरे में सेंध लगाकर चोर दो लैपटॉप, मोबाइल, कार्ड टैब चोरी कर ले गए। वापस लौटने पर जब उसे चोरी की जानकारी मिली तो पुलिस को शिकायत दी। कसौला थाना पुलिस ने अब चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।