- Hindi News
- कैंटर में क्रूरता से ले जाई जा रही नौ भैंसों को कराया मुक्त
कैंटर में क्रूरता से ले जाई जा रही नौ भैंसों को कराया मुक्त
राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या आठ पर गढ़ी बोलनी के निकट बावल एसडीएम जितेंद्र कुमार ने क्रूरता के साथ एक कैंटर में भरकर ले जाई जा रही नौ भैंसों का मुक्त कराया। एसडीएम ने कैंटर में सवार आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम तक पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी थी।
बावल के एसडीएम जितेंद्र कुमार बुधवार को एनएच-8 से गुजर रहे थे। इसी दौरान गढ़ी बोलनी के निकट उन्होंने एक कैंटर में बेरहमी से भैंसों को भरे हुए देखा। एसडीएम ने तुरंत ही कैंटर को रुकवाया और उसमें मौजूद दो व्यक्तियों से वाहन के कागजात तथा पशुओं को ले जाने संबंधी जानकारी मांगी। कैंटर में मौजूद लोग तो कागज दिखा पए तथा ना ही संतोषजनक जवाब दे पाए। इसके बाद तुरंत प्रभाव से पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया तथा पुलिस देर शाम तक जांच में जुटी हुई थी।