- Hindi News
- कंपनी से कॉपर स्क्रैप चोरी, चालक गिरफ्तार
कंपनी से कॉपर स्क्रैप चोरी, चालक गिरफ्तार
रेवाड़ी | बावलऔद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी से कॉपर स्क्रैप चोरी करके फरार हो रहे कंटेनर चालक को सुरक्षाकर्मी ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। आरोपी को तुरंत प्रभाव से पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी की पहचान अलवर जिला निवासी रमेश के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीएमआर.निक्कल इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में आरोपी रमेश अपने कंटेनर में कॉपर स्क्रैप का माल लेकर आया था। आरोपी चालक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कॉपर स्क्रैप के 4 बैग चोरी कर गाड़ी में ही छिपा लिए। गाड़ी खाली करने के बाद जैसे ही आरोपी गाड़ी को लेकर कंपनी से बाहर जाने लगा तो गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने गाड़ी को रुकवा कर चेक किया, तो गाड़ी के अन्दर चोरी किए हुए कॉपर स्क्रैप के बैगों को देखा। सुरक्षाकर्मी ने कंपनी मैनेजर को जानकारी दी।