पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट परिसर से कार चोरी लोगों में वाहनों के प्रति चिंता

कोर्ट परिसर से कार चोरी लोगों में वाहनों के प्रति चिंता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्टपरिसर के पीछे स्थित पार्किंग स्थल से कार चोरी का मामला सामने आने से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गया है।

कोर्ट परिसर में आने वाले लोग अब अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। बता दें कि बावल निवासी भूपेंद्र सिंह की इंडिगो कार पार्किंग स्थल से चोरी हो गई।

चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चोरी का मुकद्दमा दर्ज करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिसको दी शिकायत

भूपेंद्रसिंह ने बताया कि अपनी कोर्ट परिसर में किसी कार्य से आया था। गाड़ी को कोर्ट परिसर के पीछे स्थित पार्किंग स्थल पर खड़ी करके वह काम निपटाने के लिए चला गया। कुछ देर के बाद जब वह लौटा तो उसे अपनी कार गायब मिली। कार चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने चोरी का मुकद्दमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, खबर लिखे जाने तक कार का काई सुराग नहीं लग पाया।