ओवरलोड तीन ट्रक जब्त, मामला दर्ज
ओवरलोड तीन ट्रक जब्त, मामला दर्ज
रेवाड़ी| बावलथाना पुलिस रामपुरा थाना पुलिस ने बीती रात तीन वाहनों को ओवरलोड भार लेकर चलने पर जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक चालकों मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खबर के मुताबिक बावल थाना पुलिस ने ट्रक में ओवरलोड भार लेकर चल रहे अलवर जिला के गांव सायरवास निवासी ट्रक चालक मवासी को एनएच-8 पर स्थित ओढी कट से गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में रामपुरा थाना पुलिस ने ट्रक में ओवरलोड भार लेकर चल रहे बिहार के भालुरा निवासी ट्रक चालक श्याम मोहम्मद बिहार के ही लोहोगी निवासी ट्रक चालक भीम प्रसाद को गोपाल देव चौक के पास से गिरफ्तार किया है।