पर्यावरण बचाने के लिए किया जागरूक
पर्यावरण बचाने के लिए किया जागरूक
रेवाड़ी|सेक्टर एकके हवन पार्क में चौ. जसवंत सिंह बावल की अगुआई में पौधारोपण अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों शहर के अन्य नागरिकों ने पौधे लगाकर इनकी देखभाल का संकल्प लिया। चौ. जसवंत सिंह ने पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए कहा कि सभी को वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ही पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। पेड़ पौधों के कारण ही बारिश आती है, मगर पृथ्वी से लगातार घटते पेड़ों की संख्या के कारण प्रकृति का संतुलन डगमगा रहा है। इसलिए पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। मौके पर मौजूद अमित यादव ने इस मौके पर मौजूद लोगों से पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।