- Hindi News
- आंख में मिर्च डालकर बैंक एजेंट से लूटे 25 हजार रुपए
आंख में मिर्च डालकर बैंक एजेंट से लूटे 25 हजार रुपए
बावलके मोहल्ला हसनपुरा में एक बदमाश बैंक एजेंट की आंखों में मिर्च डालकर 25 हजार रुपए की नकदी लूट ले गया। एजेंट बैंक के लिए रुपयों की कलेक्शन करके लाया था। घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बावल के मोहल्ला हसनपुरा निवासी किशनलाल सिंडिकेट बैंक के एजेंट के तौर पर कार्यरत है। किशनलाल बीती शाम खैरथल से खाताधारकों से रुपयों की कलेक्शन करके लाए थे।
ट्रेन से बावल स्टेशन पर उतरने के बाद वे पैदल ही अपने घर जा रहे थे। घर से कुछ पहले ही मोहल्ला हसनपुरा में अचानक से ही एक युवक आया और उसने किशनलाल की आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। किशनलाल की आंख में मिर्च डालकर बदमाश उसके हाथों से रुपयों से भरा बैंग छीनकर ले गया।किशनलाल ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश का सुराग नहीं लग पाया। घटना के बारे में तुरंत ही पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को किशनलाल ने बताया है कि वह बैंक एजेंट है और कलेक्शन कर करने के बाद घर लौट रहा था। बैग में 25 हजार रुपए की नकदी थी। एजेंट की शिकायत पर पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।