इस बार बनेगी इनेलो की सरकार: सभ्रवाल
इस बार बनेगी इनेलो की सरकार: सभ्रवाल
बावल| बावलमें इनेलो प्रत्याशी श्याम सुंदर सभ्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार बीजेपी के 100 दिनों के कार्यकाल के बाद जनता का इन सभी से मन भर चुका है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में इनेलो की ही सरकार बनेगी। सभ्रवाल बुधवार को बावल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं रहा है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने चुनाव के समय जनता की भावनाओं को वोट के तौर पर इस्तेमाल किया है। हमारी सरकार आने पर 10 साल तक सत्ता में मलाई खाकर जनता से धोखा करते रहे कांग्रेसी नेताओं की संपत्ति की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर होने जा रही रैली के बाद प्रदेश की राजनीति के समीकरण पूरी तरह से इनेलो के पक्ष में जाएंगे।