पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग से हो सकते हैं तनाव रोगमुक्त

योग से हो सकते हैं तनाव रोगमुक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | बावलप्राणपुरा रोड स्थित सीआर वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समिति के युवा भारत राज्य प्रभारी प्रदीप डागर, जिला प्रभारी दयाराम आर्य, ट्रस्ट से रामपाल खटाना, दयानंद आर्य, कै. रामकुमार आर्य, डॉ. मुनीलाल शाहपुर द्वारा बच्चों को योग का महत्व समझाते हुए अभ्यास कराया। शिविर में उन्होंने प्राणायाम, कपाल भाती, आलोम विलोम सहित अन्य प्रकार के आसनों का अभ्यास करने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति योग को दिनचर्या का हिस्सा बना लेता है, रोग उससे कोसों दूर भागते हैं। योग से व्यक्ति रोगमुक्त तनावमुक्त रहता है। विद्यालय संचालक हरिओम सिवाच ने बच्चों को हर रोज सुबह योग करने के लिए प्रेरित किया।

रेवाड़ी. सीआरवर्ल्ड स्कूल में योग प्रशिक्षण शिविर में योगाभ्यास करते विद्यार्थी।