- Hindi News
- बावल से अपहृत नाबालिग हरिद्वार में बरामद
बावल से अपहृत नाबालिग हरिद्वार में बरामद
पुलिस को दिया बयान कोर्ट में बदला
बावलके एक मोहल्ले से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने आरोपी युवक के साथ हरिद्वार से बरामद कर लिया है। वापस आई नाबालिग ने अपहरण करने वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। नाबालिग का कहना है कि युवक उसे फोन पर डराता धमकाता था और कई माह से उससे दुष्कर्म करता रहा था।
बावल के एक मोहल्ला की रहने वाली नाबालिग 12 सितंबर की रात को अचानक से ही अपने घर से लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने खोजबीन के दौरान पाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक यूपी के जिला आजमगढ़ निवासी ऋषि भी अपने घर से लापता है। ऋषि बावल स्थित एक कंपनी में काम करता था। बावल पुलिस को शिकायत देकर परिवार के लोगों ने युवक ऋषि के खिलाफ अपहरण का मुकद्दमा दर्ज कराया था। पुलिस लगातार आरोपी युवक को दबोचने नाबालिग को बरामद करने का प्रयास कर रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने हरिद्वार में छापेमारी कर एक होटल के बाहर से युवक ऋषि नाबालिग को काबू कर लिया। वापस लौटी नाबालिग ने पुलिस कोर्ट को दिए अपने बयान में बताया है कि आरोपी युवक उसे फोन पर पिता और भाई को मार डालने की धमकी देता था। धमकी देकर युवक कई माह से उसके साथ दुष्कर्म भी कर रहा था। नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
रेवाड़ी|मॉडल टाउनथाना पुलिस के पास शिकायत देकर बीती रात एक नाबालिग ने बावल क्षेत्र के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकद्दमा दर्ज कराया और अगले दिन सुबह कोर्ट में अपने ही दिए बयान से मुकर गई। नाबालिग के बयान से मुकर जाने के बाद अब पुलिस के लिए मामला टेढ़ी खीर बन गया है। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग के पिता ने मंगलवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत देकर बावल क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। नाबालिग के पिता का आरोप था कि 23 जुलाई को उक्त युवक ने शहर के ही एक होटल में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। नाबालिग ने भी अपने बयानों में पुलिस को ये बात बताई थी। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकद्दमा दर्ज करके नाबालिग का मेडिकल जांच भी करा दिया था, लेकिन बुधवार को कोर्ट में जज के सामने जब नाबालिग का बयान कराया गया तो वह अपनी बातों से ही पलट गई। कोर्ट में दिए अपने बयान में नाबा