पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन मंत्री, विधायक किसानों को लेकर गठित की उच्चस्तरीय कमेटी

तीन मंत्री, विधायक किसानों को लेकर गठित की उच्चस्तरीय कमेटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानोंकी महापंचायत होने से पहले ही सरकार ने जमीन अधिग्रहण के मामले में एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने तीन मंत्रियों, बावल विधायक किसानों के प्रतिनिधिमंडल को शामिल करके इस मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है। उपायुक्त आरसी वर्मा ने मंगलवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत करके इस बात की जानकारी दी। साथ ही उपायुक्त ने किसानों से भी अपील की है कि वे शांति और सहयोग को बनाए रखें।

रिपोर्टआने तक बनी रहेगी यथास्थिति

उपायुक्तआरसी वर्मा उनके साथ सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद रहे डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि 5 दिसंबर को किसानों के साथ उनकी बैठक हुई थी। बैठक में आश्वासन दिया गया था कि दो तीन दिन के भीतर ही इस मामले का समाधान निकाल लिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि 6 दिसंबर को ही गुड़गांव आयुक्त प्रदीप कासनी से मुलाकात की गई थी और किसानों ने अपना मांगपत्र भी आयुक्त को सौंपा था।

इसके बाद मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करके उन्हें किसानों की मांगों के बारे में अवगत करा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभाव से इसके समाधान के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह, सहकारिता मंत्री विक्रम सिंह यादव बावल विधायक डॉ. बनवारी लाल के अलावा किसानों के प्रतिनिधिमंडल को शामिल किया गया है। यह उच्च स्तरीय कमेटी किसानों से बातचीत करेगी और उनकी हर समस्या को लेकर समाधान निकाला जाएगा।

समिति किसानों से पूरी बातचीत करके अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी और उसे सीएम को सौंपेगी। समिति की रिपोर्ट आने तक अधिग्रहण को लेकर कोई आगामी कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया है कि सरकार उनकी मांगों पर पूरी तरह से ध्यान दे रही है इसलिए शांति बनाए रखे और सहयोग करें। उन्होंने किसानों से यह भी आग्रह किया कि वे महापंचायत नहीं करें क्योंकि सरकार उनकी सभी बातें सुन रही है।

किसानों से जोर जबरदस्ती नहीं होगी

सरकारके प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद डॉ. अरविंद यादव ने कहा कि किसानों के साथ जमीन लेने के लिए कोई भी जोर जबरदस्ती नहीं की जाएगी। जो कुछ भी होगा उनके हितों के अनुसार ही होगा। किसानों की मांगों को जानने के बाद जितनी तेजी से सरकार ने निर्णय लिया है, इतनी तेजी से क