बावल रोड पर ब्रेकर बनाने की उठाई मांग
रेवाड़ी | सेक्टर-1आरडब्ल्यूआर एसोसिएशन की बैठक रविवार को यहां के चीनू पार्क में हुई। इसमें सेक्टर की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान विशेषतौर पर बावल रोड पर ब्रेकर बनाए जाने की मांग उठाई गई। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि इस रोड पर आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रधान हर्ष कुमार का कहना है कि इस रोड से काफी तेज गति से वाहन दौड़ते हैं। इस कारण सेक्टरवासियों के साथ ही अन्य लोगों को भी खासी परेशानी झेलती पड़ती है। एसोसिएशन में मांग की कि रोड पर सेक्टर के साथ में एक स्पीड ब्रेकर बनाया जाना चाहिए, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो सके। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजसिंह, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, पृथ्वी सिंह, हनुमंत राव, दिनेश गुल्यानी, मनोज कुमार, वीरेंद्र शर्मा, राम अवतार गौतम सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।