सांसद के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर
रेवाड़ी | रक्षाराज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिवस पर 11 फरवरी को पोसवाल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान शिविर हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संयोजक अजय पाटौदा ने बताया कि सुबह 9 बजे आरंभ होने वाले कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, बावल विधायक डॉ. बनवारीलाल, जिला प्रमुख सुरेश देवी मुख्य तौर पर मौजूद होंगे।