पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश में नजर आएगा दिल्ली में बीजेपी के हार का असर : इनेलो

देश में नजर आएगा दिल्ली में बीजेपी के हार का असर : इनेलो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | दिल्लीमें आप को मिले अतुलनीय बहुमत से इनेलो नेता और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। बावल हलका से पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके युवा नेता श्याम सुंदर सभ्रवाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के चुनावी परिणाम का असर देश पर नजर आएगा। दिल्ली की जनता ने भाजपा की जुमला राजनीति का अंत कर दिया है। देश में काला धन लाना, हरियाणा में जबरन जमीन अधिग्रहण रद्द करना जैसे अनेक अहम मुद्दों पर भाजपा नेताओं ने जनता के विश्वास से खेला है। 9 माह में केंद्र प्रदेश की सरकार को जमीन पर लाने का काम भी दिल्ली की जनता ने कर दिया। सभ्रवाल ने कहा कि अब जनता किसी भी सूरत में भाजपाइयों के लुभावनी बातों में नहीं आने वाली।