पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बावल में पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग का समारोह आज

बावल में पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग का समारोह आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | पशुचिकित्सालय बावल में पशु पालन एवं डेयरिंग विभाग द्वारा 13 फरवरी को पशु धन को बढ़ावा देने के लिए समारोह किया जाएगा। वेटनरी के डॉ. राजकुमार ने बताया कि समारोह का उद्घाटन बावल के विधायक डॉ. बनवारीलाल अध्यक्षता विभाग के उपनिदेशक डॉ. महेंद्र कुमार करेंगे। समारोह में पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी पशुपालकों संबंधित स्कीम के बारे में बताया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री ग्रामीण दुधारू पशुधन योजना के तहत 10 लाख 86 हजार रुपए के लगभग की राशि वितरित की जाएगी।