पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसियों ने किया अपना विकास लेंगे पूरा हिसाब : श्याम सुंदर

कांग्रेसियों ने किया अपना विकास लेंगे पूरा हिसाब : श्याम सुंदर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बावलसे इनेलो उम्मीदवार श्याम सुंदर सभरवाल ने एक बार फिर कांग्रेसी नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि इनेलो की सरकार आने पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा खुद के किए गए विकास का हिसाब-किताब किया जाएगा। साथ ही कंपनियों में स्थानीय युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी मिले का कानून लागू होगा। सभरवाल रविवार को बावल, लुधाना, पीथनवास में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभरवाल ने कहा कि बावल को कांग्रेस ने 40 साल को विकास में पीछे कर दिया। सभरवाल ने कहा कि ऐसा कोई गांव नहीं जहां लोग बिजली पानी की समस्या से ना जूझ रहे हों। दस सालों में कांग्रेसी नेताओं ने लागों की समस्याएं दूर करने के लिए कभी संघर्ष नहीं किया।

रेवाड़ी. नुक्कडसभा को संबोधित करते बावल से इनेलो प्रत्याशी श्याम सुंदर सभरवाल।