- Hindi News
- National
- बिजली, पानी और सफाई पर रार: कई बार खिंची तलवार, प्रशासन की कार्रवाई भी कठघरे में खड़ी हुई
बिजली, पानी और सफाई पर रार: कई बार खिंची तलवार, प्रशासन की कार्रवाई भी कठघरे में खड़ी हुई
मुख्यसंसदीय सचिव (जेल राजस्व विभाग) श्याम सिंह राणा बुधवार को जिले में अपनी पहली कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे। उनके सामने 12 पूर्व निर्धारित परिवादों काे रखा गया तथा इनके अलावा भी कई अन्य लोग समस्या लेकर पहुंचे। आम आदमी की समस्या आम जरूरतों से ही जुड़ी हुई थी। बिजली, पानी अौर सफाई की समस्या लेकर पहुंचे लोगों की कई बार आपस में ही तो कभी प्रशासनिक अधिकारियों से खींचतान हुई। हालांकि बैठक में रखे गए ज्यादातर मामलों को सुलझा लिया गया।
बिजलीकनेक्शन पर हुई तनातनी
बैठकमें बेरलीकलां निवासी जसवंत ने बिजली कनेक्शन की शिकायत रखी। उन्होंने शिकायत दी कि वह पहले ट्यूबवेल कनेक्शन लेना चाहते थे, लेकिन विभाग ने नहीं दिया। बाद में उसने घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन किया। उसने बिजली निगम के पास घरेलू कनेक्शन के लिए फाइल भी लगाई थी और मीटर भी पास हो चुका, लेकिन चार माह से कनेक्शन नहीं दिया।
जवाब में निगम के एसडीओ बुधराम ने बताया कि जसवंत सिंह अपनी प|ी के नाम से ट्यूबवेल कनेक्शन लेना चाहते हैं। उनके साझेदार द्वारा अनापत्ति हलफनामा कनेक्शन आवेदन के समय दिया था, लेकिन जब विभाग पोल ट्रांसफार्मर लेकर कनेक्शन करने पहुंचा तो उसके सांझेदार ने ऐतराज जता दिया। बाद में घरेलू कनेक्शन में भी ऐतराज जता दिया। अगर साझेदार को आपत्ति नहीं तो कनेक्शन दिया जा सकता है। जसवंत सिंह उनके साझेदार दोनों पक्ष बैठक में पेश हुए। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रख रहे थे कि उनके बीच तनातनी हो गई। बहस यहां तक बढ़ी कि डीएसपी सतपाल सिंह एसएचओ मॉडल टाउन कर्मबीर खटाना काे स्थिति शांत करानी पड़ी। मामला जमीनी विवाद से भी जुड़ा था इसलिए तहसीलदार नौरंग राय को बुलाया गया तथा निगम अधिकारियों को भी सीपीएस ने कहा कि इस मामले का समाधान निकाला जाए।
मंदिरकी जगह खाली प्लाट तो प्लाट की जगह चढ़ाया मंदिर
खिजूरीके नितानंद ने शिकायत में बताया कि पटवारी ने गलती से खसरा नंबर 90 के कॉलम 8 में जहां आबादी की जगह है वहां मंदिर चढ़ा दिया है वहीं खसरा नंबर 91 में मंदिर की जगह आबादी दर्ज कर दिया है। तहसीलदार ने माना कि यह गलती क्लेरिकल हो गई जिसे दुरुस्त कर दिया गया है। सांपली के नेमीचंद ने पेड़ कटाई की शिकायत दी जिसपर वन अधिकारी ने कहा कि उन्होंने जुर्माना लगाया है।
लाला रोहड़ाई के अजीत सिंह ने बिजली कनेक्शन की शिकायत दे रखी थी जिसका निवारण पहले ही हो चुका था। राजगढ़ के जुगलाल नंबरदार अन्य ने गांव की सड़क की डिमांड रखी। इस कार्य के लिए उन्हें एमएलए से संपर्क करने को कहा गया। बावल सब्जी मंडी में गलत तरीके से अतिक्रमण करने वालों की शिकायत दी गई। आदर्श नंबर वार्ड 25 के हरिकिशन, शेरसिंह विनोद कुमार ने बताया कि उनके शिकायत देने के एक साल के बाद वार्ड में सफाई कर्मचारी चार दिन पहले ही आना शुरू हुआ है। रामपुरी गांव के बुजुर्गों ने 5 महीने से पेंशन नहीं मिलने का मामला उठाया।
रेवाड़ी. सीपीएसश्याम सिंह राणा के समक्ष अपने परिवार के साथ नौकरी संबधी शिकायत रखते हुए कर्मचारी।
सीएम क्या पीएम विंडो पर दे दो शिकायत
बालावासअहीर निवासी सतीश को जमीनी मामले को लेकर कोई शिकायत थी। गिरदावर उसका काम नहीं कर रहा था तो उसने सीएम विंडो पर शिकायत दे दी थी। सीएम विंडो पर शिकायत देने के बावजूद भी उसका काम नहीं किया गया। सतीश ने बताया कि गिरदावर कह रहा है कि सीएम विंडो क्या चाहे पीएम विंडो पर शिकायत दे दो, काम तो उनको ही करना है। इस मामले में तहसीलदार को कार्रवाई के लिए कहा गया।
4 साल की नौकरी के बाद हटा दिया
सिंचाईविभाग में कार्यरत जींद निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसने विभाग में 4 साल 8 महीने नाैकरी की तथा उसे करीब सालभर पहले हटा दिया गया। धर्मबीर की शिकायत पर विभागीय अधिकारी ने बताया कि धर्मबीर कंपनी के अधीन लगा हुआ था। विभाग ने उसे नहीं हटाया बल्कि कंपनी ने हटाया है। अब भर्ती सरकार की तरफ से बंद हैं।
वोट मांगने आए थे तो 15 लाख अब महज 2 लाख
रायपुरनिवासी थल सेना से सेवानिवृत्त रविंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि उसके घर के सामने 10 फीट चौड़ी लंबी गंदी नाली बहती है। उक्त नाली का आगे निकास नहीं है इसलिए गली के बीच में ही गंदा पानी भरा रहता है। रविंद्र ने तो यहां तक बताया कि एक माह पूर्व उसके पिता का देहांत हो गया था। शव को गंदे पानी तक में से ले जाना पड़ा। रविंद्र की इस शिकायत के जवाब में डीडीपीओ अमरचंद कौशिक ने कहा कि नाली को बनवाने के लिए 3 लाख रुपए का बजट चाहिए लेकिन पंचायत के पास फंड नहीं है। इसके जवाब में रविंद्र ने कहा कि जब वोट मांगने आए थे तब तो कह रहे थे कि पंचायती खाते में 15 लाख है अब 3 लाख भी नहीं। उनकी इस बात पर हाउस में ठहाके लगे। बाद में सीपीएस ने कहा कि किसी मंत्री के माध्यम से यह राशि मिल सकती है। वे इसके लिए प्रयास करेंगे। डीडीपीआे ने कंवाली की अवैध कब्जा कूड़े कर्कट की अन्य समस्या के निवारण के लिए पुलिस सहायता मांगी जिसको लेकर एसपी ने 133 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई के आदेश दे दिए।
रेवाड़ी. बालभवन में कष्ट निवारण समिति की बैठक में सीपीएस श्याम सिंह राणा के समक्ष अपनी पेंशन संबधी शिकायत रखती महिलाएं साथ में समाज कल्याण अधिकारी रेणुबाला।
रेवाड़ी. बालभवन में कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतकर्ताओ की समस्या सुनते सीपीएस श्याम सिंह राणा अधिकारी।