सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रेवाड़ी | बावलरोड स्थित एसआरएसएम संस्थान में गुरुवार को सियाचिन में शहीद हुए जवानों हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई।
संस्थान चेयरमैन राव राजकुमार यादव डायरेक्टर पूर्व कुलपति डॉ. उमाशंकर यादव ने कहा कि मद्रास रेजिमेंट की 19वीं बटालियन के लांस नायक हनुमनथप्पा को बर्फ के नीचे से निकाला गया था, लेकिन जीवन मृत्यु की लड़ाई लड़ते हुए उसने अपने प्राण त्याग दिए।
संस्थान सदस्यों ने इन जवानों के साथ ही जम्मू-कश्मीर के तंगधार में शहीद हुए 11 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान बहरोड़ क्षेत्र के गांव बीघाना निवासी देवेंद्र यादव को भी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। स्वरांजलि ग्रुप के चेयरमैन सुरेंद्र यादव, कप्तान रविंद्र यादव, सूबेदार अशोक यादव, सूबेदार मेजर सतीश यादव, मोहित यादव, विजयदीप यादव, सुशील कुमार संस्थान के अन्य सदस्य मौजूद रहे।