पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘कानूनी दिशाएं’ कार्यक्रम में बच्चों को कराया मौलिक अधिकारों से रू ब रू

‘कानूनी दिशाएं’ कार्यक्रम में बच्चों को कराया मौलिक अधिकारों से रू-ब-रू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी| गांवबूढ़पुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुुरुवार को ‘कानूनी दिशाएं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में अधिवक्ता जगत सिंह शंकर सिंह ने आरटीआई, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के विषय में विस्तार से बताया। खंड शिक्षा अधिकारी सुभाषचंद, खोल खंड के शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह बावल से संतोष यादव कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी रामानंद यादव ने भी कानूनी साक्षरता विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के जिला काे-ऑर्डिनेटर सतीश खोला ने मिशन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बेटियों का जन्मदिन, अभिनंदन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें फरवरी माह में जन्मी बेटियों का जन्मदिन मनाया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आरके शर्मा स्कूल स्टाफ सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...