- Hindi News
- National
- राज्यपाल ने बेहतर कार्य के लिए ओम प्रकाश गांधी और मनोज कुमार को किया सम्मानित
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राज्यपाल ने बेहतर कार्य के लिए ओम प्रकाश गांधी और मनोज कुमार को किया सम्मानित
हरियाणाके राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की 31वीं वार्षिक कार्यक्रम में ओम प्रकाश गांधी और मनोज कुमार को बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया है।
ये अवॉर्ड खासतौर पर वर्ष 2008-2009 से लेकर 2013-14 तक के लिए वितरित किया गया। जिला में अशक्त बच्चों की शिक्षा, सामाजिक कार्य एवं जूनियर रेडक्रॉस के कार्यों के विस्तार के लिए ओम प्रकाश गांधी को 2011-2012 के लिए प्रदेश राज्यपाल ने मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। साथ ही ओम प्रकाश गांधी को रानोली के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में मुख्याध्यापक रहते हुए श्रेष्ठ कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय द्वितीय एलबम अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। मुख्य अध्यापक मनोज कुमार को तृतीय एलबम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इस दौरान डीईओ धर्मबीर बल्डोदिया ने जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभागियों के प्रयासों को सराहा। इस मौके पर बावल बीईओ संतोष यादव, नाहड़ बीईओ जीवन सिंह, आरके शर्मा एवं विजय सिंह ने भी प्रशंसा व्यक्त की।