पंचायत मंत्री धनखड़ आज रेवाड़ी में
रेवाड़ी|प्रदेश केपंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ रविवार 14 फरवरी को गढ़ी बोलनी रोड स्थित जीएलएच पब्लिक स्कूल में होने वाले उत्कर्ष-2016 नामक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। हिंदू हाई स्कूल सोसायटी के अध्यक्ष रामकिशन गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में बावल के विधायक डॉ. बनवारीलाल भाजपा नेशनल वर्किंग कमेटी के मेंबर सुखवीर शर्मा मालेरना विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।