श्रद्धांजलि कार्यक्रम आज
रेवाड़ी | बाबाकुंदनदास युवा क्लब की ओर से बावल ब्लॉक के गांव कनूका में 14 फरवरी को बुजुर्ग सम्मान समारोह एवं शहीदों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं बुजुर्गों के बीच बढ़ रही दूरियों को कम करते हुए सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाना है। ऐसे आयोजन से युवाओं को भी सीख मिलेगी।