संगठनों का सम्मान समारोह 17 को
विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शुक्रवार को स्थानीय अंबेडकर पार्क में बैठक आयोजित कर 17 फरवरी को सम्मान समारोह करने पर विचार-विमर्श हुआ। समारोह में अनुसूचित जाति (समाज) से चुने गए पंचों, सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों जिला पार्षदों काे सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संगठनों की ओर से अनुसूचित जाति (समाज) से चुने गए पंचों, सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों जिला पार्षदों काे आमंत्रित भी किया गया है। आवाज फाउंडेशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामसिंह मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि समारोह में प्रदेश के परिवहन आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार मुख्य अतिथि, पूर्व राजदूत आजाद सिंह तूर विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बावल विधायक डॉ. बनवारी लाल करेंगे।
बैठक में इन संगठनों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
इसमौके पर आवाज फाउंडेशन हरियाणा, ऑल हरियाणा शेड्यूल कास्ट एंप्लाइज फेडरेशन, हजरस, रोडवेज एससी एंप्लाइज संघर्ष समिति, हरियाणा प्रदेश चमार महासभा, अखिल भारतीय मानव कष्ट निवारण समिति, दलित समाज सुधार प्रादेशिक विकास समिति, गुरु रविदास सेवा समिति कंवाली, गुड़ियानी अठगामा महासभा, शिक्षा-दीक्षा संघ, जन विकास समिति नाहड़ सहित विभिन्न संगठनों से रामचंद्र रंगा, भगतसिंह सांभरिया, राजपाल दहिया, होशियार सिंह, सत्यनारायण सांभरिया, बहादुर सिंह सरपंच, इंस्पेक्टर होशियार सिंह, संत कुमार बौद्ध, श्योकरण मेहरा, मुख्य अध्यापक मानसिंह, कर्ण सिंह, गजराज, सुरेश कुमार खन्ना, बलवंत सिंह, सतीश कुमार सैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।