- Hindi News
- पॉलीथिन पर सख्ती, दुकानदार बोले, थैला साथ लाएं
पॉलीथिन पर सख्ती, दुकानदार बोले, थैला साथ लाएं
बेरीमें पॉलीथिन को लेकर चलाए गए अभियान का असर दिखने लगा है। प्रशासन ने सख्ती कर कई दुकानदारों के चालान काटे तो, दुकानदारों ने भी सबक लिया। अब बेरी शहर में ग्राहकों को स्वयं घर से थैला लेकर आने का अनुरोध करती तख्ती लगा दी गई है, ताकि उनको सामान खरीदने के दौरान पॉलीथिन की आवश्यकता ही पड़े और इससे होने वाली हानि से बचा जा सकें। बता दें कि बेरी नगर पालिका ने मेन बाजार में अभियान चलाकर पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के चालान काटे। भवन निरीक्षक कमलदीप स्टाफ के साथ मेन बाजार में आए और दो दुकानदार के चालान काटे।
दस्ते को देख बाजार में हड़कंप
नगरपालिका दस्ते को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कमलदीप ने बताया कि महादेव बीकानेर मिठाई भंडार, साई मिठाई भंडार के चालान काटे हैं। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की वीडियोग्राफी करवाई है, ताकि सीधा अतिक्रमण करने वालों को चालान भेजा जाएगा। इस दिशा में सोमवार को भी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। मेन बाजार, गोशाला रोड, काठ मंडी, देबी मंदिर वाली गली में अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जिसके लिए पुलिस स्टाफ की मदद ली जाएगी। कमलदीप ने बताया कि दुकानदारों को कई बार जाकर कह चुके हैं, लेकिन दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं रहे हैं। रविवार को कई दुकानदार ने लिखकर तख्तियां लगा दी कि अपने घर से थैला लेकर आएं, पॉलीथिन पर रोक है।
बेरी. चालानकटने के बाद दुकानदारों ने लगाई तख्तियां।