पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुराल में आया युवक लापता

ससुराल में आया युवक लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरीके गांव दूबलधन में ससुराल में आया दामाद लापता हो गया। पुलिस ने ससुर की शिकायत पर गुमशुदगी की रपट दर्ज कर दामाद की तलाश आरंभ कर दी है।

दूबलधन के उमेद सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका दामाद राजकुमार नीमराना अलवर निवासी 22 नवंबर को घर से एकाएक लापता हो गया। जिसे सारी रिश्तेदारी में तलाश किया लेकिन राजकुमार का कुछ अता पता नहीं लगा। इसके बाद ससुर ने पुलिस में जाकर मामले की जानकारी दी और रपट दर्ज कराई।