पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरी स्टेडियम के बाद अब दूबलधन नाले पर ग्रामीण ने उठाए सवाल

बेरी स्टेडियम के बाद अब दूबलधन नाले पर ग्रामीण ने उठाए सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासके लिए आए करोड़ों रुपए में लापरवाही के रूप में किस प्रकार से बंदरबांट हो रही है, इसकी बानगी क्षेत्र में देखी जा रही है। बेरी के स्टेडियम निर्माण के बाद अब यहां दूबलधन में बनाए जा रहे नाले को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दूबलधन में गलत तरीके से नाला बनाने का आरोप है। जिसके निर्माण से बाद में अतिक्रमण और दूसरी समस्या पैदा होगी।

खास बात यह है कि नाले का निर्माण बिना पैमाइश के चल रहा है, जिसके कारण विरोध है। ग्रामीणों का कहना है सिवाना रोड पर बिना पैमाइश के गंदे पानी की निकासी के लिए नालों का निमार्ण कार्य चल रहा है। इससे सड़क इतनी संकरी हो गई है कि वहां से वाहनों का निकलना भी मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर करोड़ों रुपयों की सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में गांव की तीनों पंचायतों समस्त ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त झज्जर और सीएम हरियाणा सरकार से भी लिखित में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके लिए इस दिशा में असर नजर नहीं आया।

सरपंच दिनेश कुमार, सरपंच रोशनी देवी, सरपंच ईश्वर, पंच आशाराम ने बताया कि गांव दूबलधन में सिवाना रोड के साथ गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का काम बिना पैमाइश हो रह है। एक नजर में यह काम गलत लग रहा है। निर्माण के बाद कहीं सड़क की चौड़ाई मात्र 10 से 12 फुट छोड़ दी गई है तो कहीं 15 से 20 फीट है। दूबलधन में सिवाना रोड की चौड़ाई करीब 60 से 66 फीट की है। सड़क पर जबरदस्त अतिक्रमण है। पंचायत सहित समस्त ग्रामीण जिला उपायुक्त झज्जर को 25 नवंबर 2014 को भी लिखित रूप से शिकायत दे चुके हैं, लेकिन इस शिकायत पर विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गलत तरीके से गंदे पानी के नाले का कार्य बिना पैमाइश के चल रहा है। जिससे सरकार की करोड़ों रुपयों की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन हरियाणा सरकार से यथाशीघ्र कार्रवाई करके गांव की सड़क से अतिक्रमण हटवाकर सड़क को चौड़ी करके नाले का पुन: निर्माण करवाने की मांग की है।

समाधान होने पर अदालत जाएंगे

ग्रामीणोंपंचायतों ने संबंधित शिकायत पत्र की प्रति को प्रधानमंत्री भारत सरकार, ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री भारत सरकार, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर मंत्रालय भारत सरकार, मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार मंडलायुक्त रोहतक रेंज के पास भी भेज दिया है। अ