पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रियांसी को मिला बेस्ट छात्रा का खिताब

रियांसी को मिला बेस्ट छात्रा का खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारौतके मदर इंडिया वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिनों तक चलने वाली वार्षिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में लांग जंप, हाई जंप, गोलाफेंक, वालीबॉल खो-खो एवं रेस आकर्षण का केंद्र रही। सभी खेल जूनियर सीनियर वर्गों में करवाए गए। कार्यक्रम में श्रीभगवान शास्त्री शिक्षाविद प्राचार्य संतोष वरिष्ठ ने बतौर मुख्यअतिथि भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजबीर प्राचार्य मदर इंडिया ने की। वालीबॉल मैच छात्रावास स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें स्कूल के खिलाड़ी विजेता रहेे। राहुल पुत्र जोगेंद्र को बेस्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। रियांसी पुत्री जयबीर को बेस्ट छात्रा घोषित किया गया। मुख्यअतिथि विशिष्ट अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। कोच सुरजीत कुमार, अशोक यादव, आशा यादव, प्रेम सिंह, अजीत, पवन शर्मा, प्रदीप, राजेश कुमार, सुनीता मौजूद रहीं।

हाई जंप रियांसी पटेल प्रथम, स्वीटी टैगोर दूसरा स्थान, मनीषा सुभाष तीसरा, हाई जंप में पूजा प्रथम, शीतल द्बितीय, अंजलि, तृतीय स्थान पर रही। मटका दौड़ में साक्षी प्रथम स्थान, पूजा दूसरा स्थान, रिया तीसरे स्थान, लांग जंप में लड़कों में, सुशील प्रथम स्थान, मंजीत दूसरा स्थान, दीपक तीसरे स्थान, वहीं लांग जंप लड़कियों में रितू प्रथम स्थान, दूसरा स्थान अंजली, निधी का तीसरे स्थान पर रही। खो-खो में लड़के लड़कियों में टैगोर हाउस चैंपियन रहा।