पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांस में हुनर दिखाकर विद्यार्थियों ने जीते इनाम

डांस में हुनर दिखाकर विद्यार्थियों ने जीते इनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरीके बाघ-पुर में दैनिक भास्कर ने इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता कराई। आईजी इंटर नेशनल में हुई इस स्पर्धा में 15 स्कूलों से आई टीमों ने डांस स्पर्धा में प्रतिभा दिखाई। इस दौरान प्रतिभागियों के कदम ऐसे थिरके की वहां मौजूद लोग एकटक देखते रह गए। सोलो ग्रुप डांस दोनों प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी।

इससे पूर्व मुख्यातिथि बेरी की एसडीएम आशिमा सांगवान ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद आईजी स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत पेश किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बेरी के बीडीपीओं राजपाल चहल ने की। कार्यक्रम में गोल्डन वैली स्कूल की मात्र तीन साल की तनिष्का ने सोलो डांस में कोठे चढ़ ललकारु, दिखें हो मेरा दामण ल्याईए गाने पर प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया।

गौरतलब है कि भास्कर द्वारा जलसा 2014 की शुरुआत महम में बाल दिवस के दिन की थी। इसी कड़ी में 12 दिसंबर को बेरी में ये कार्यक्रम हुआ। इसमें तक्षशिला स्कूल बेरी, सर्वोदय विद्यालय इमलोटा, आईजी इंटरनेशनल स्कूल, दुजाना पब्लिक स्कूल दुजाना, ब्रिगेडियर रण सिंह पब्लिक स्कूल दुजाना, राजकीय स्कूल मारौत, एचआरई माजरा, डीएवी स्कूल बेरी, अब्लेज स्कूल फोर्टपुरा, मदर इंडिया स्कूल मारौत, गोल्डन वैली स्कूल, बीडीएम नर्सिंग छुछकवास, छुछकवास, पीएमएम स्कूल मदाना के बच्चों ने दो चरणों में कुल 28 प्रस्तुति दी।

येस्कूल बने विजेता

इसमेंसोलो डांस में प्रथम स्थान तक्षशिला स्कूल बेरी, द्वितीय आरसीएम स्कूल जहाजगढ़ तृतीय स्थान पर डीपीएस दुजाना मदर इंडिया को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया।

वहीं प्रोत्साहन के लिए ब्रिगेडियर स्कूल दुजाना गोल्डन वैली को सम्मानित किया। वहीं ग्रुप डांस में प्रथम ब्रिगेडियर स्कूल दुजाना, द्वितीय मदर इंडिया तृतीय स्थान पर आरसीएम तक्षशिला को संयुक्त रूप से विजेता रहे। प्रोत्साहन के लिए आईजी इंटर नेशनल स्कूल बाघ-पुर राजकीय स्कूल मारौत को सम्मानित किया। विजेताओं को कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि रहे बेरी के तहसीलदार राजबीर कौशिक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

समारोह में ये लोग मौजूद रहे

जलसाकार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीईओ चंद्रप्रकाश अहलावत, थाना प्रभारी जसबीर सिंह डॉ किरण कलकल, हरबीर डबास, जे एस डबास, डाक्टर राजबीर सैनी, रिंकू मलिक, आनंद मौजूद रहे।