भूमि विवाद में चली गोली, एक जख्मी
बेरीमें जमीन विवाद के चलते एक गुट ने दूसरे गुट पर हवाई फायर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनाक्रम के अनुसार बेरी के बैठ्ठयाण पाना में प्रेम पुत्र हेमराज अशोक पुत्र रामकिशन का एक खाली प्लाॅट पर मालिकाना हक के लिए केस चल रहा था।
इसमें निचली अदालत ने प्रेम जमीन का मालिकाना हक पाने में कामयाब रहा। इसके बाद अशोक पुत्र रामकिशन ने एक बार फिर जमीनी हक पाने के लिए ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाया। ऊपरी अदालत में प्रेम जमीन का मालिकाना हक जीतने में कामयाब रहा। प्रेम का परिवार इस विवादित प्लाॅट पर पिछले कई समय से काबिज रहा है। आरोप है कि शनिवार को अशोक इस प्लाॅट पर कब्जा लेने के लिए पहुंचा और इसके लिए वह बाहर से भी अपने साथ कुछ युवकों को लेकर आया था।
कब्जेको लेकर चली लाठियां
कब्जालेने के दौरान विवाद बढ़ा तो दोनों गुटों के बीच झगड़ा हुआ। जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें प्रेम को सिर पर चोट आई, वहीं आरोप है कि अशोक गुट के किसी व्यक्ति ने दो से तीन राउंड गोलियां चलाईं। इससे अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना की जानकारी किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को दे दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन गाडिय़ां बरामद की, जबकि मौके से कब्जा लेने आए युवक अन्य लोग भागने में कामयाब रहे। इस संबंध में बेरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।