पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूजा हत्याकांड देवेन्द्र को मिली जेल, पति अब भी फरार

पूजा हत्याकांड देवेन्द्र को मिली जेल, पति अब भी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>चार दिन की रिमांड पर हत्यारोपी ने उगले कई राज

>12 अक्टूबर को ड्रेन नंबर 8 में बंद बोरी में मिली था शव

भास्करन्यूज | बेरी

पूजाहत्याकांड के मुख्य आरोपी देवेन्द्र को छुछकवास पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। यहां से देवेन्द्र को जेल भेज दिया गया है। देवेन्द्र से 4 दिन के रिमांड के दौरान कई बाते सामने आई हैं। पुलिस ने देवेन्द्र द्वारा बताए गए अन्य आरोपी के नाम के बाद उनकी पकड़ के लिए कई जगह छापेमारी कर रही है।

पूजा के परिजनों का कहना था कि अगर बावल पुलिस समय रहते कार्रवाई कर देती तो पूजा का अंतिम संस्कार नगर पालिका झज्जर को लावारिस लाश के रूप में नहीं करना पड़ता, क्योंकि पूजा के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी अगर पुलिस ने समय रहते गंभीरता से कार्रवाई की होती तो 12 अक्टूबर को पूजा की पहचान हो जाती।

भाईकी शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

गौरतलबहै बेरी के ड्रेन नंबर 8 से 12 अक्टूबर को बोरी में बंद युवती की लाश पुलिस को मिली थी। मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी बाद में मृतका का भाई अपनी बहन को ढूंढते हुए छुछकवास चौकी में आया था जिसने फोटो से अपनी बहन की पहचान की थी। विक्रम ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी कि उसकी बहन की हत्या में देवेन्द्र का हाथ है। पुलिस ने देवेन्द्र को काबू कर लिया। जिसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया।

पतिने मामा के लड़के साथ बनाया था प्लान

युवतीका पति इस मामले में अभी फरार है, जबकि छुछकवास पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि गांव खुर्रमपुर बावल निवासी पूजा पुत्री सावरमल की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले नीरज पुत्र नारायणा जट शाहपुर निवासी के साथ हुई थी। नीरज की पूजा के साथ अनबन रहती थी बाद में नीरज ने अपने मामा के पुत्र देवेन्द्र के साथ मिलकर पूजा को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।

झज्जर बुलाकर की थी हत्या

देवेन्द्रअपने घर आर्य नगर झज्जर में पूजा को 11 अक्टूबर को लेकर आया। जहां पूजा को नशे की गोलियां खिला दीं और चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रात के समय बोरी में डालकर उसकी लाश ड्रेन में डाल दी। ड्रेन पर पंप चलाने वाले कर्मचारी ने 12 अक्टूबर को पुलिस को सूचना थी कि ड्रेन आठ में बंद बोरी पड़ी हुई है। ग्रामीणों की मदद से ड्रेन से बोरी को बाहर निकाला गया। अज्ञात के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर लिया गया।