पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुले में घूमने वाले पशुओें से परेशान लोग पहुंचे डीसी दरबार

खुले में घूमने वाले पशुओें से परेशान लोग पहुंचे डीसी दरबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरीकस्बे के लोगों ने डीसी को शिकायत दी है कि बेरी में आवारा पशुओं के आंतक से कस्बावासी बुरी तरह परेशान हैं। ये पशु बाजारों में घुसकर दुकानदारों का नुकसान करते हैं वहीं बीच सड़क पर बैठकर रास्ते को पूरी तरह से अवरूद्ध कर देते हैं।

डीसी को बताया गया कि बेरी में बहुत से आवारा पशु घूमते रहते हैं। बेरी का बाजार तो ऐसा प्रतीत होता है मानो यह बाजार हो कोई पशुशाला हो। सुबह-सुबह फल-सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुबह-सुबह जब वे अपना सामान गाड़ी से उतारते हैं तो उतारने से पहले ही आवारा पशु वहां एकत्र हो जाते हैं। आधे सामान को तो वे नीचे उतारने से पहले ही खा जाते हैं। आवारा पशु दुकानदारों द्वारा इकट्ठे किए गए कू डे कचरे को नगरपालिका के कर्मचारियों के आने से पहले ही बिखेर देते हैं।

हादसेका रहता है भय

जिलाउपायुक्त से मिलने गए रोशन,भान सिंह ने बताया कि आवारा पशु राहगीरों के लिए भी सिरदर्द का कारण बने हुए हैं। सुबह-सुबह बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानी होती है,पशु कहीं चोट मार दें लिहाजा कई बार तो उन्हें किसी दूसरे रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। सड़क पर इन आवारा पशुओं के झुंड के झुंड देखे जा सकते हैं। ये आवारा पशु सारा दिन पुरानी नई तहसील के आगे, बस अड्डे के अंदर, सामान्य अस्पताल के आगे विचरते रहते हैं। बेरी-झज्जर मार्ग, बेरी- बहादुरगढ़ मार्ग, बेरी-रोहतक मार्गों पर आवारा पशुओं का जमघट देखा जा सकता हैं इन मार्गों पर छोटे-बड़े वाहन हर समय दौड़ते रहते हैं। ऐसे में दुर्घटना होने का डर सताता रहता है। इनके कारण कई-कई बार सड़कों पर लंबे-लंबे जाम लगने की संभावना बन जाती है। डीसी से आवारा पशुओं को पकडऩे की मांग जगदीश सिंह, जोगेंद्र, नरेश प्रवीन, आनंद, भूप सिंह , जतिन, रमेश, टीना, कर्मबीर, देवेन्द्र ने की।

लावारिश पशुओं से परेशान डीसी से मिलने पहुंचे ग्रामीण।

बेरी में में इस तरह विचरण करते रहते हैं लावारिश पशु।