- Hindi News
- मां भीमेश्वरी के कपाट रात 10 बजे के बाद नहीं खुलेंगे
मां भीमेश्वरी के कपाट रात 10 बजे के बाद नहीं खुलेंगे
मंदिर परिसर का बदला नजारा
बेरीएसडीएम ने प्रसिद्ध बेरी मंदिर के सामने वाली रोड पर प्रसाद की दुकानों के अतिक्रमण को हटवा दिया है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। हालांकि इस सुविधा के बाद भी यहां आने वाले भक्तों का कहना है कि हर नया अफसर बेरी में आने के बाद इस तरह के जरूरी कदम उठाता है, और कुछ दिन बाद मंदिर मार्ग पर फिर अतिक्रमण हो जाता है। ऐसे में देखते हैं ये नियम कब तक चल पाता है।
इससे पहले एसडीएम आशिमा सांगवान बेरी ने नायब तहसीलदार, बीडीपीओ के साथ मंदिर परिसर का जायजा लिया और नगरपालिका के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि बेरी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को साफ सुधरा वातावरण दे सकें। इसके लिए मंदिर के सामने वाली में दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया जाए। बीडीपीओ राजपाल चहल ने बताया कि मंदिर परिसर में दुकानें खोली जाएंगी जहां श्रद्धालुओं को किफायती प्रसाद मिलेगा। वहीं, मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को भिखारियों से पीछा छुड़वाने के लिए काफी परेशानी होती थी उसके लिए भी प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मंदिर परिसर के बाहर का रास्ता दिखाया दिया है। वहीं, मंदिर परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिए हैं। मंदिर के भवन के अंदर जूते चप्पल उतारने पर रोक लगा दी। बुधवार को मंदिर परिसर में इन निर्देशों के बाद सबकुछ बदला बदला सा लगा।
सरोवर साफई के आदेश
मांके दरबार में ऐतिहासिक सरोवर पर नगरपालिका ने लाखों रुपए खर्च किए थे, लेकिन सरोवर के पानी में काफी गंदगी है। इसलिए एसडीएम ने नगरपालिका के अधिकारियों को सरोवर के पानी की सफाई करने के आदेश दिए।
परिसर में नहीं लगेगा भंडारा
मंदिरपरिसर में भंडारा लगाने पर भी रोक लगा दी गई है, क्योंकि भंडारे के बाद मंदिर परिसर में गंदगी फैल जाती है। इसके कारण सभी भंडारों को मंदिर परिसर से बाहर लगाया जाएगा। वहीं, एसडीएम ने बाल उतरवाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेट लिस्ट लगाने की बात कही।
सख्ती बनी रहे तब मिलेगा श्रद्धालुओं को फायदा
मंदिरपरिसर में इस बदले हुए नजारे पर स्थानीय लोगों का कहना है आमतौर पर जब नए अधिकारी आते तो शुरुआत में सख्ती दिखाते हैं। हालांकि कुछ दिनों बाद सभी दावे हवा हो जाते हैं। अगर यह निर्देश लंबे समय तक जारी रहते हैं तो देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा मिलेगा। वहीं, मां के दर