घर के बाहर खड़ा हाईवा चोरी
बेरी | बीतीरात बेरी के गांव वजीरपुर से घर के बाहर खड़ा हाईवा चुरा लिया गया। हाईवा चालक की माने तो उसने रात को अपने मकान के बाहर खड़ा किया था और सुबह उठकर देखा तो हाईवा गायब मिला। बाघपुर निवासी शमशेर पुत्र प्रभुदयाल ने पुलिस को बताया कि उसका हाईवा नंबर एच आर 63 5747 वजीरपुर निवासी श्रीभगवान चलाता है। बीती रात रेत से खाली करके चालक ने इसे अपने मकान के बाहर खड़ा कर लिया था। सुबह हाईवा गायब मिला चालक ने हाईवा चोरी होने की सूचना तुरंत मालिक को दी। अब हाईवा मालिक शमशेर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।