पराली जलाई, दो के खिलाफ मुकदमा
बेरी | बेरीथाना के तहत आने वाले गांव अच्छेज में खेतों में रखी करीब दस एकड़ पराली जलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने खेत में पराली जलाने की सूचना बेरी पुलिस को दे दी है। बताया जाता है कि गांव अच्छेज निवासी जोगेंद्र पुत्र मनबीर ने अपने खेत में करीब दस एकड़ परालीी रखी हुई थी और बीती रात को गांव के दो युवकों ने आग लगा दी और जिससे सारी पराली जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने पुलिस को शिकायत दी है कि गांव तसवीर, बिट्टू ने खेत में रखी पराल को जलाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।