- Hindi News
- वालीबाॅल में गोल्ड जीतकर दो लाख रुपए की छात्रवृत्ति ली
वालीबाॅल में गोल्ड जीतकर दो लाख रुपए की छात्रवृत्ति ली
पंजाबराज्य के मुक्तसर शहर में आयोजित स्टूडेंट वालीबाल खेल स्पर्धा 2014-15 में तक्षशिला विद्यापीठ के छात्रों ने महाराष्ट्र को हराकर गोल्ड मैडल जीता।
विजेता टीम के खिलाड़ियों को 2 लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। बुधवार को स्कूल में टीम का स्वागत किया। इस खुशी में स्कूल प्रबंधन ने पूरे स्कूल का एक दिन का अवकाश किया। इससे पूर्व खुली जीप में विजेता बच्चों को ढोल-नगाड़ों के साथ स्कूल लाया गया। टीम के कोच अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें तक्षशिला विद्यापीठ के छात्रों ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। स्कूल के निदेशक हरबीर डबास ने टीम को 11 हजार रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया।