पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक से पकड़ी 50 ग्राम चरस, केस दर्ज

युवक से पकड़ी 50 ग्राम चरस, केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | झज्जरपुलिस ने गश्त के दौरान अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को गांव कबूलपुर की तरफ से एक मोटर साइकिल सवार आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने इशारा करके रुकवाया तो बाइक सवार ने पुलिस को देखकर संदेहजनक हालात में एकदम से जेब से निकालकर एक प्लास्टिक की थैली में किसी वस्तु को रोड के एक साइड में फेंकने की कोशिश की तो पुलिस टीम द्वारा थैली फेंकने से पहले ही हाथ में पकड़े हुए पकड़ा गया। शक की बिनाह पर थैली को चैक किया गया तो उसमें से अवैध चरस बरामद की गई। बरामद की गई चरस का वजन 50 ग्राम मिला। पूछताछ में बाइक सहित पकड़े गए आरोपी की पहचान बलबीर निवासी गांव रुड़की जिला रोहतक के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया

खबरें और भी हैं...