ग्वालीसन में पशुपालक से ठगे 90 हजार रुपए
बेरी| गांवग्वालीसन में एक पशुपालक से दो लोगों ने दिन-दहाड़े 90 हजार रुपए ठग लिए। ठगी के बाद पशुपालक पुलिस के पास पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
ग्वालीसन के विजय के पास शुक्रवार को दो युवक आए और उसकी भैंस का 90 हजार रुपए में सौदा इस आश्वासन के साथ कर लिया कि वह बीच रास्ते में रकम दे देगा। पशुपालक ने अपनी भैंस को उन द्वारा लाए गए टैंपो में लदवा कर पैसे लेने के लिए उसमें बैठ गया। बीच रास्ते में ये लोग विजय को सोनीपत ले गए और एक मकान में बैठा कर वहां से चले गए। विजय काफी देर तक उनके आने का इंतजार करता रहा, लेकिन तो उसे वहां से उसकी भैंस की कीमत ही मिली और ही वह लोग वहां वापिस आए। विजय ने बेरी थाने में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया।