पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक पहुंची टीम, ग्रामीणों ने की नारेबाजी एसपी ने दिया उिचत कार्रवाई का आश्वासन

बैंक पहुंची टीम, ग्रामीणों ने की नारेबाजी एसपी ने दिया उिचत कार्रवाई का आश्वासन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुजानामें स्थित सेंट्रल बैंक में एक उपभोक्ता के खाते से गायब हुए साढ़े तेरह लाख रुपये के मामले में वीरवार को फिर गरमा गया। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर पहले ही जेल पहुंचा चुकी है, लेकिन फिर भी ग्रामीण इस मामले में चल रही बैंक की जांच से संतुष्ट नहीं है और इस मामले में वह बैंककर्मियों की भी आपसी मिलीभगत होने की बात कहकर डीसी से भी मिल चुके है। ग्रामीणों ने आधा घंटा जाम लगाकर नारेबाजी की।

वीरवार शाम को इसी मामले में जब बैंक के उच्चाधिकारियों की टीम बैंक में जांच करने पहुंची तो ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए और उन्होंने वहां बैंक स्टाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जांच टीम के सामने बैंक में मौजूद सभी कर्मचारियों को दोषी ठहराया और सभी के तबादले की मांग भी की। उसी दौरान ही वहां से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार को भी जैसे ही मामले की जानकारी मिली तो वह खुद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वास्त किया कि मामले की जांच झज्जर थाना प्रभारी को सौंप दी हैै। एसपी से मिले इसी आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। गौरतलब हैै कि पिछले माह दुजाना गांव के सेंट्रल बैंक में नरेश उर्फ पप्पी के खाते से साढ़े तेरह लाख रूपए गायब होने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इसी मामले में गांव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि इस पूरे ही मामले में बैंक के कर्मचारियों की भी मिलीभगत है। हालाँकि

दो दिनों पूर्व पुलिस मामले की जांच संबंधी रिकार्ड को लेने के लिए बैंक में गई भी थी, लेकिन उच्चाधिकारियों से इस मामले में अनुमति मिलने की वजह से पुलिस को खाली हाथ ही वापिस लौटना पड़ा था। वीरवार को जब इसी मामले की जांच करने के लिए बैंक के उच्चाधिकारियों की टीम यहां शाम के समय जांच करने पहुंची तो उसके बाद ही ग्रामीणों ने वहां एकत्रित होकर हंगामा किया और बैंक स्टाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एसपी झज्जर सुमित कुमार ने बताया कि दुजाना के बैंक वाले मामले में मुख्य आरोपी मनोज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया और नरेश के सारे पैसे रिकवर कर दिए हैैैै। फिलहाल इस मामले की जांच थाना प्रभारी को सौंप दी हैैैै। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

दुजाना. बैंक के आगे ग्रामीणों से बातचीत करते एसपी सुमित कुमार।

खबरें और भी हैं...