गुजरात ले जा रहे अवैध शराब की गाड़ी सहित दो गिरफ्तार
गुजरातले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब से भरी एक गाड़ी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध जांच शाखा झज्जर के प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि झज्जर पुलिस की अपराध जांच शाखा की एक टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से तस्करी करके ले जाई जा रही अवैध शराब से भरी एक गाड़ी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस की एक टीम झज्जर बाईपास बेरी रोड के पास गश्त पर तैनात थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि प्रदीप निवासी गांव उचाना खुर्द जिला जींद तथा प्रिंस निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जींद अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शराब की तस्करी का धंधा करते है वह अवैध रूप से गुजरात में शराब सप्लाई करते हैं। दोनों एक गाड़ी में शराब भरकर रोहतक से गुजरात के लिए चले हैं धोखा देने के लिए उन्होंने गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी है जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत सक्रिय होते हुए मौका पर ही नाकाबंदी करके पूरी मुस्तैदी से आने जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू की गई कुछ ही समय में दूर से आती दिखाई दी गाड़ी को इशारा करके रुकवाया गया। गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम पता प्रदीप प्रिंस बताया। पुलिस टीम ने जब गाड़ी को चैक किया तो उसमें अंग्रेजी शराब बीयर की बोतलें भरी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब से भरी गाड़ी सहित पकड़े दोनों आरोपी तलब करने पर गाड़ी बरामद शराब के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सके। पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से दोनों को न्यायालयिक हिरासत भेज दिया गया