पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच के हमलावरों की पहचान हुई, गिरफ्तारी नहीं

सरपंच के हमलावरों की पहचान हुई, गिरफ्तारी नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानाके सरपंच के घर में घुसकर हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए बेरी पुलिस ने रविवार को कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस ने एक दर्जन आरोपियों की पहचान के लिए डीघल, सुनारीयों गांव के बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाला और पुलिस ने रविवार शाम को दिल्ली समेत कई जगह छापेमारी की लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम करेगी। थाना प्रभारी दयाचन्द का कहना था कि आरोपीयों की पहचान के लिए दिल्ली सुनारीयां, रोहतक, डीघल गांव में टीमें गई थी। हालांकि आरोपी पकड़ में नहीं आए, लेकिन जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। लगभग आरोपियों की पहचान हो गई है।

गौरतलब है कि गांव सिवाना के सरपंच हरिओम के घर पर वीरवार की रात को लड़के के जन्म पर कार्यक्रम चल रहा था और परिजन डीजे की धुन पर नाच कर अपनी खुशियां मना रहे थे। तभी गांव के ही कुछ युवकों ने अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया था युवकों ने वहां केवल डंडे और कुल्हाडिय़ों से वार किए, बल्कि कई राउंड गोलियां भी चलाई। जिसके चलते भागमल के पुत्र विजय, हरिओम, भागमल की प|ी संतरा, सुमित्रा आशीष, शशीकांत, जयसिंह को गंभीर चोटें आई है।पूर्व सरपंच भागमल की शिकायत पर कमलजीत, अमरजीत, अजीत, ब्रहमजीत मंजीत सहित दर्जन भर अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सिवाना के सरपंच के घर में घुसकर हमला करने का मामला

खबरें और भी हैं...